Tuesday, April 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी शंभू को पकड़ा, गहने-नगदी, तमंचा..

Banda police arrested an inter-district criminal
सीओ अतर्रा (बाएं) व हिरासत में अपराधी-बरामद माल।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने एक अतंरजनपदीय अपराधी पकड़ा है। पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी के कब्जे से चोरी के गहने, नगदी और तमंचा-कारतूस बरामद किए। बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर सीओ प्रवीण यादव के नेतृत्व में अतर्रा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अंतरजनपदीय अपराधी से पूछताछ कर रही है।

चित्रकूट का है अपराधी शंभू

पुलिस अपराधी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना पुलिस ने अभियुक्त शंभू निवासी चिल्ला माफी थाना पहाड़ी (चित्रकूट) को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

वह आजकल चित्रकूट के चमरा मंडी में रहने लगा है।  पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, सफेद धातु के टंच व 41 हजार 700 रुपए बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

सीओ अतर्रा प्रवीण यादव का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ चित्रकूट में 10 और बांदा में 6 चोरी व टप्पेबाजी आदि के मुकदमें दर्ज हैं।

कई खुलासों की उम्मीद

पुलिस का मानना है कि पकड़े गए अपराधी से पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है। हाल में टप्पेबाजी और चोरी की कई घटनाएं भी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

बांदा पुलिस ने 9 लाख के गहनों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी