Saturday, May 30सही समय पर सच्ची खबर...

पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन से लौटते समय जेवर में भर्ती

Former CM Uma Bharti's health deteriorated while returning from Vrindavan

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व सीएम उमा भारती की वृंदावन से लौटते समय तबीयत बिगड़ गई। उमा भारती को तबीयत बिगड़ने के बाद जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत बिगड़ने की जानकारी पर भाजपा विधायक व कार्यकर्ता हाल जानने पहुंचे। दरअसल, भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

वृंदावन से लौटते समय बिगड़ी तबीयत

वह वृंदावन से लौट रहीं थीं। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उमा भारती की तबीयत बिगड़ने की जानकारी होने पर कई भाजपा नेता वहां पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..

बुलंदशहर के विधायक संजय शर्मा, नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उमा भारती का हाल जाना। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें: मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

बताते हैं कि मंत्री उमा भारती ने सोमवार को वृंदावन में कात्यायनी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

जेवर के कैलाश अस्पताल में इलाज

बताते हैं कि वहां उमा भारती ने देश में गौ रक्षा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ की मुक्ति की प्रार्थना की। इसके बाद आज वह वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जेवर के कैलाश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: NCR में हाई अलर्ट: नोएडा में श्रमिकों का विस्फोटक आंदोलन..

मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

NCR में हाई अलर्ट: नोएडा में श्रमिकों का विस्फोटक आंदोलन..

यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..

यूपी में 21 IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए पूरी तबादला सूची..