
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रिश्तों के कत्ल की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक नाती ने अपनी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी है। नाती नाबालिग है। वहीं मृतक दादी की उम्र लगभग 60 साल है। हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
पैलानी के नया डेरा में हत्या की वारदात
जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के नया डेरा गांव में नाबालिग नाती ने दादी की गला घोटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि घटना के समय वृद्धा अपने कमरे में सो रही थीं।

हालांकि, वृद्धा ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया। इसका सबूत वृद्धा की टूटी चूड़ियां और खून के धब्बे हैं जो मौके पर मिले हैं। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर जब पड़ोसी लड़की वृद्धा के घर दूध लेने पहुंची तो लोगों को हत्या का पता चला।
लोगों को ऐसे चला घटना का पता
हत्या की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी फारेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया संपत्ति के लिए वृद्धा की हत्या की बात सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी शंभू को पकड़ा, गहने-नगदी, तमंचा..
पुलिस ने मृतका के नाती समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। बताते हैं कि घटना के समय मृतका के पति मातादीन खेत पर गेहूं की फसल कटवाने गए थे।
पति ने कहा, जमीनी लालच में हत्या
वहीं वृद्धा सुदामा खाना खाकर घर में सोने चली गईं। बताते हैं कि इस दंपती के कोई संतान नहीं है। मृतका के पति मातादीन का कहना है कि उनके कोई संतान नहीं है। इसलिए अपने भाई देवराज की बेटी संगीता के बेटे गौरी शंकर को गोद लिया है।
ये भी पढ़ें: Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव
वह सोमवार को अपनी मां के पास गया था। बताया कि उनके पास लगभग 25 बीघा जमीन है। कहा कि जमीन के लालच में ही उनकी पत्नी की हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी
थानाध्यक्ष पैलानी राजेश वर्मा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। नाती समेत 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी
