Big News : बांदा में युवती समेत 5 नदी में डूबे, चार की मौत, 1 लापता की तलाश..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पैलानी थाना क्षेत्र में ग्राम गुरगवां मजरा सिंधनकला में नहाते समय 5 बच्चे केन नदी में डूब गए। चार बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चारों को डाक्टरों ने
मृत घोषित कर दिया। वहीं एक बच्चा अभी लापता है। उसकी नदी में तलाश की जा रही है। एएसपी बांदा लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि
पैलानी के गुरगवां मजरा सिंधनकला में घटना
जानकारी के अनुसार गुरगवां मजरा सिंधनकला गांव में केन नदी में नहाते समय 5 बच्चे केन नदी में डूब गए। पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4 बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने से पहले ही चारों की मौत हो चुकी थी। मौके पर सभी पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। मृतकों में राखी (18) पुत्री राम कृपाल, सूर्यांश (5) पुत्र लवलेश, विजयलक्ष्मी (14) पुत्री रामवि...