Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP Politics : यूपी में BJP जल्द करेगी संगठन में बदलाव, फोकस पर रहेंगे पिछड़े

UP Politics : BJP will soon change organization in UP, backward on focus

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा जल्द ही संगठन में फेरबदल करके खाली पदों को भरेगी। दरअसल, एमएलसी चुनाव में मिली शानदार जीत के उत्साहित भाजपा ने लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी संगठन ने अभी से कमर कसनी भी शुरू कर दी है। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा जल्द संगठन के खाली पदों को भरेगी। उन्होंने साफ किया है कि भाजपा आंशिक संगठनात्मक पुनर्गठन करेगी।

समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ जोड़ेगी बीजेपी

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि बीजेपी ऐसी किसी भी दूसरी पार्टी को साथ जोड़ सकती है जिसकी विचारधारा भाजपा से मेल खाती हो। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मजबूत पिछड़े नेता हैं।

ये भी पढ़ें : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान..

प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा है कि मुझे संगठन में आंशिक पुनर्गठन की अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि संगठन के कुछ सदस्य सरकार में मंत्री बन गए हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आंशिक पुनर्गठन का अनुरोध किया। उनको अब इसकी अनुमति मिल चुकी है।

संगठन के कई पदाधिकारी सरकार में बन चुके मंत्री

बताते चलें कि कुछ मंत्री जैसे शहरी विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सहकारिता ऋण मंत्री जेपीस राठौर वर्तमान में पार्टी के पदों पर भी हैं। ऐसे ही मंत्री बेबीरानी मौर्य भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हैं। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष का कहना है कि पिछले महीने हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का फैसला किया है।

बुंदेलखंड में बीजेपी : नए महामंत्री के लिए आसान नहीं संगठन को धार देना

ये भी पढ़ें : Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..