Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP : थाने के पीछे गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा महिलाएं..

High profile sex racket caught under the cover of a massage parlor in UP
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्क : थाने के पीछे गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा। सुनकर भी काफी चौंकाने वाली बात लगती है, लेकिन आगरा में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने थाने के पीछे गेस्ट हाउस में एक जिस्मफरोशी का कारोबार पकड़ा है। इस गेस्ट हाउस पर छापा मारकर पुलिस ने तीन युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

तीन महिलाएं और तीन युवक गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। हालांकि, गेस्ट हाउस संचालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

sex racket disclosed in Kanpur
प्रतिकात्मक फोटो।

जानकारी के अनुसार आगरा में थाना ताजगंज के ताजनगरी फेज-टू में चित्रांश गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस में ग्राउंडफ्लोर पर कैफे है। फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस पर्यटन थाने के बराबर में बना है। एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह का कहना है कि सोमवार दोपहर एक सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस गेस्ट हाउस की छत तक पहुंची।

सांकेतिक फोटो।

वहां से तीन महिलाओं और तीन युवकों को पकड़ा। गेस्ट हाउस के कमरों में आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गईं तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं। इमें दो महिलाएं रामबाग और एक बालूगंज इलाके की रहने वाली है। पुलिस को पूछताछ में महिलाओं ने बताया है कि वे दिन में गेस्ट हाउस में आकर ग्राहकों का इंतजार करती थीं। संचालक लोकेश घंटों के हिसाब से उनके पास ग्राहक भेजता था।

ये भी पढ़ें : UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज

ये भी पढ़ें : कानपुर : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मिजोरम की 3 युवतियों संग 2 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान..