UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..
समरनीत न्यूज, लखनऊ: यूपी के दो बड़े शहरों में दो होटलों पर पुलिस ने छापे मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दोनों होटलों से दो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे हुए। पुलिस ने दोनों ही जगहों से दिल्ली, नोएडा और वेस्ट बंगाल से बुलाई गईं लड़कियों के साथ युवकों को पकड़ा। एक मामला पश्चिमी यूपी के मेरठ का है। वहीं दूसरा वाराणसी का है।
मेरठ और वाराणसी में बड़े खुलासे
जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के ड्रीम हॉलिडे होटल में पुलिस ने छापा मारा। वहां तुरंत ही हल्ला मच गया। हाई प्रोफाइल लड़कियां और लड़के भागने लगे। पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और एक युवक को पकड़ा।
कमरों की तलाशी में पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि पकड़ी गईं चारों लड़कियां दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं।
इन लड़कियों को रकम देकर देह व्...









