Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने..

Bullion businessman's son died by drowning in river, incident while taking bath in river after drinking alcohol

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज सर्राफा व्यवसायी का बेटा शराब के नशे में केन नदी में नहाने उतर गया। कुछ ही देर में नदी में डूब गया। आसपास के लोगों शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों से अचेतावस्था में उसे बाहर निकलवाया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सर्राफा व्यवसायी नशे का आदी था। उसके नशे में नदी में नहाने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अविवाहित बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

जानकारी के अनुसार शहर के खिन्नीनाका मुहल्ले में रहने वाले सर्राफा व्यवसायी मनीष जड़िया (40) पुत्र रामसेवक जड़िया आज दोपहर के नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार नहाने से पहले उसने नदी किनारे बैठकर शराब पी। फिर नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए।

ये भी पढ़ें : Breaking : प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर केन नदी पुल से कूदा प्रेमी, मौत 

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी से अचेतावस्था में बाहर निकलवाया। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कालवनगंज चौकी प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें : UP : थाने के पीछे गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा महिलाएं..