Breaking : सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज सर्राफा व्यवसायी का बेटा शराब के नशे में केन नदी में नहाने उतर गया। कुछ ही देर में नदी में डूब गया। आसपास के लोगों शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों से अचेतावस्था में उसे बाहर निकलवाया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सर्राफा व्यवसायी नशे का आदी था। उसके नशे में नदी में नहाने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
अविवाहित बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
जानकारी के अनुसार शहर के खिन्नीनाका मुहल्ले में रहने वाले सर्राफा व्यवसायी मनीष जड़िया (40) पुत्र रामसेवक जड़िया आज दोपहर के नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार नहाने से पहले उसने नदी किनारे बैठकर शराब पी। फिर नहाने के लिए नदी में उ...