
समरनीति न्यूज, बांदा: तिंदवारी में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अलोना गांव में बजरंगबलीधाम के पास लगवाया गया। शिविर में कुल 150 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई। वहीं 84 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गए।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कराई नेत्रों की जांच

84 को निशुल्क चश्में-12 का होगा आपरेशन
साथ ही 12 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट अस्पताल भिजवाया गया। वहां उनके निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह व उनके समर्थक भी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक ने कहा कि सभी चिकित्सकों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह शिविर सफल साबित हुआ। बताते चलें कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में बीते 12 साल से पूर्व विधायक नेत्र शिविर लगवा रहे हैं।
12 साल से पूर्व विधायक लगवा रहे नेत्र शिविर
यह शिवर हर महीने की 5 और 17 तारीखों को लगते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह का कहना है कि उनका प्रयास है कि आगे भी लगातार इस तरह नेत्र शिविर चलते रहें।
ये भी पढ़ें: जान बचाने की पहल! बांदा में अधिवक्ता संघ ने सौंपा आयुक्त को ज्ञापन
बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नेताओं ने किया स्वागत
यूपी में भाजपा ने 5 जिलाध्यक्ष किए घोषित, वाराणसी में रामसकल और गोरखपुर में रमेश प्रसाद..
जान बचाने की पहल! बांदा में अधिवक्ता संघ ने सौंपा आयुक्त को ज्ञापन
बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल
बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन
