Saturday, May 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन

People blocked Maharana Pratap Square in Banda demanding water

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पानी के लिए हाहाकार मचा है। जलसंस्थान की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और महाराणा प्रताप चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में आश्वासन देकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जाम खुलवाया। दरअसल, बांदा जलसंस्थान के लापरवाह अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। कुछ इलाकों में लोग पानी की बूंद-बूद को तरस रहे हैं।

जलसंस्थान अधिकारियों की लापरवाही पड़ रही भारी

People blocked Maharana Pratap Square in Banda demanding water

शुक्रवार को शहर के देवनगर पाल (झील का पुरवा) मोहल्ले के लोगों का पेयजल संकट को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। इस मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट है। भीषण गर्मी में बीते कई दिनों से यही हालात हैं।

ये भी पढ़ें: पेयजल संकट से जूझ रहा शहर, फिर भी लीकेज पर कंट्रोल नहीं

लोगों का कहना था कि जलसंस्थान के अधिकारी शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को महिलाएं, बच्चे इकट्ठा होकर महाराणा प्रताप चौराहा पहुंचे। वहां जाम लगा दिया।

People blocked Maharana Pratap Square in Banda demanding water

सामने ही स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी के जवानों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी समय बाद जलसंस्थान के ऐई वहां पहुंचे और समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

People blocked Maharana Pratap Square in Banda demanding water

हालांकि, इससे भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। फिर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समस्या जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाकर लोग माने।

ये भी पढ़ें: यहां बाबू चला रहे महाप्रबंधक का दफ्तर…जलसंस्थान में मनमानी से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप.. 

बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..