Sunday, July 26सही समय पर सच्ची खबर...

ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

 

heartbreaking-two-drunk-brothers-clash-one-killing-other-in-banda
विकास (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दो भाइयों ने पहले बैठकर साथ में शराब पी। इसके बाद दोनों रुपए के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि छोटे ने बड़े भाई की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। भाई की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अतर्रा थाना क्षेत्र में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के राजनगर प्रहलाद सिंह का पुरवा में यह घटना हुई। वहां के रामलाल का कहना है कि उनके भांजे विकास (25) पुत्र राजकुमार वर्मा शुक्रवार रात छोटे भाई आशीष के साथ थे। दोनों ने बैठकर साथ-साथ शराब पी। इसके बाद दोनों में रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल..

इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। छोटे ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर दे मारा। बड़े भाई को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय चौडगरा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। मां सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाघ्यक्ष संदीप चौबे का कहना है कि मृतक की मां की तहरीर पर छोटे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया 

बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..

बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल..

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया