Monday, July 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदीन्यूज़

बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार

बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने पुजारी हत्याकांड का खुलासा किया है। कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा में हुई पुजारी की हत्या में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने पुजारी की जवान शिष्या और उसके मामा को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि शिष्या पुजारी सच्चिदानंद के साथ रहने लगी थी। घटना वाली रात भी पुजारी के साथ ही थी। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज रही है। पुजारी हत्याकांड का खुलासा काफी चौंकाने वाला है। शहर कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा जानकारी के अनुसार, एएसपी शिवराज और क्षेत्राधिकारी सुश्री मेविस टाक के निर्देशन में जांच चल रही थी। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्याकांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 20/21 जून की रात तिंदवारा गांव में पुजारी सच्चिदानंद की हत्या हुई थी। मृतक के भाई चिंतामणि की तहरीर पर...
बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध हो रहा है। पल्हरी रोड पर स्थानीय लोगों के साथ पूर्व छात्र नेताओं ने पेड़ों को काटने का विरोध किया। लोगों ने मांग की है कि पेड़ों को काटने पर रोक लगनी चाहिए। ताकि बांदा को कोई पर्यावरण खतरा न हो। लोगों ने कहा कि पहले ही बांदा का तापमान इतना बढ़ा हुआ है। पल्हरी रोड पर पेड़ों की कटान का विरोध इन लोगों का कहना है कि बांदा शहर के पल्हरी रोड पर 80-80 साल पुराने बरगद, नीम-पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। सभी ने घेरा बनाकर पेड़ों को काटने का विरोध किया है। दरअसल, शहर की पल्हरी रोड पर शनिवार को लगभग 80-80 साल पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। स्थानीय निवासी शिवम निगम का कहना है कि अधिकारी कहते हैं कि पेड़ों को काटने के आदेश नहीं दिए। ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी...
ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

ह्रदय विदारक: बांदा में नशे में भिड़े दो भाई, छोटे ने की बड़े की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दो भाइयों ने पहले बैठकर साथ में शराब पी। इसके बाद दोनों रुपए के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि छोटे ने बड़े भाई की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। भाई की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतर्रा थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के राजनगर प्रहलाद सिंह का पुरवा में यह घटना हुई। वहां के रामलाल का कहना है कि उनके भांजे विकास (25) पुत्र राजकुमार वर्मा शुक्रवार रात छोटे भाई आशीष के साथ थे। दोनों ने बैठकर साथ-साथ शराब पी। इसके बाद दोनों में रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल.. इसके ब...
सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी आंधी में तिनके सी टूटी-जल जीवन मिशन से..

सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी आंधी में तिनके सी टूटी-जल जीवन मिशन से..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी आंधी में तिनके की तरह टूट गई। यह पानी की टंकी सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही है। यह घटनाक्रम सिद्धार्थनगर जिले के खुनियाव ब्लाक के रमवापुर विशुनपुर गांव में हुआ। वहां निर्माणाधीन पानी टंकी का टाप आंधी में टूटकर लटक गया। घटना दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब कर्मचारी टंकी पर बेल्डिंग में व्यस्त थे। तभी आंधी चलने के दौरान यह घटना हुई। मजदूर पहले ही नीचे उतर चुके थे, वरना.. तभी तेज हवा के दबाव में में टाप रूफ टूटकर नीचे लटक गया। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मौसम विभाग के अलर्ट के कारण मजदूर पहले ही नीचे उतर चुके थे। इसलिए जनहानि टल गई। बताते हैं कि हैदराबाद की कंपनी द्वारा बनाई जा रही टंकी की लागत 32.41 लाख रुपए है। डेढ़ लाख लीटर पानी की स्टोरेज क्षमता वाली यह टंकी अभी बनने की प्रक्रिया में है...
खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: खामेनेई की अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई। खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर थे। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन हुए हैं। खामेनेई की मौत पर यूपी के लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, मेरठ सहारनपुर और सिद्धार्थनगर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुआ है। प्रशासन अलर्ट अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी हुई है। उधर, प्रशासन स्थिति को लेकर अलर्ट है। खामेनेई की मौत पर लखनऊ हुसैनाबाद में सभी दुकानें बंद रहीं। ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक बताते हैं कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने रविवार को रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। मौलाना ने 3 दिन के शोक का भी ऐलान किया। प्रशासन स्थिति को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा बलों की तैनाती और संख्या बढ़ाई गई है, ताकि शांति व्यवस्था कायम ...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में हाईकोर्ट ने शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित बताते हैं कि जिस समय हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया, अदालत में तालियां बजीं। कोर्ट ने लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। ये भी पढ़ें: UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने पूरा पक्ष रखा। वहीं शंकराचार्य की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. पीएन मिश्र और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिलीप गुप्ता ने तर्क प्रस्तुत किए। ये भी पढ़ें: यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज  ...
15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..

15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस लाइन्स में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ग्राउंड की साज-सज्जा और परेड का प्रदर्शन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस कर्मियों में परेड के दौरान गजब का तालमेल देखने को मिला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अजीत कुमार, उपमहानिरीक्षक राजेश एस, डीएम श्रीमती जे.रीभा भी मौजूद रहीं। सभी के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही पुलिस परेड बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन तथा एएसपी शिवराज नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड हुई। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सु...
बांदा: मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन

बांदा: मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेस का ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज काशी में मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने की तत्काल रोक की मांग जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बनारस में मणिकर्णिका घाट को सुंदरीकरण के नाम पर तोड़ाफोड़ा जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि घाट के पास मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता संकठा प्रसाद त्रिपाठी, मो. इदरीश, सत्यप्रकाश द्विवेदी, बाबूराम निषाद ,कालीचरण निगम, जितेंद्र गौरव, पवन देवी कोरी, हेमंत वर्मा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: प्रतीक यादव लेंगे अपर्णा से तलाक-स्वार्थी और घर तोड़ने वाली महिला बताया https://samarneetinews.com/prateekyadav-to-divorce-aparn...
UP: बदायूं में बड़ी घटना मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड के शव मिलने से सनसनी

UP: बदायूं में बड़ी घटना मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड के शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में मंगलवार सुबह तीन गार्ड के शव पड़े मिले। एक मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की ओर से प्रथमदृष्टया मामला दम घुटने से मौत का माना जा रहा है। छानबीन में जुटी पुलिस घटनाक्रम की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। बताते चलें कि कुछ महीने पहले इस फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। ये भी पढ़ें: बिजनौर: नायब तहसीलदार ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाशने में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, बदायूं के उझानी गांव में मेंथा फैक्टरी में सुबह सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष), भानु यादव (26 वर्ष) और विवेक यादव के शव पड़े मिले। पुलिस का कहना है कि केबिन में हीटर लगा था। किसी के शरीर पर चो...
UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा

UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वाराणसी में सब्जी की दुकान पर टमाटर के लिए बाउंसर लगाना सपा नेता को भारी पड़ गया। बाउंसर लगाने वाले सपा नेता अजय यादव उर्फ अजय फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं सब्जी विक्रेता भी मुश्किल में पड़ता दिखाई दे रहा है। नगवा चौकी इंचार्ज मिथिलेश यादव की तहरीर पर लंका थाने में सीरगोवर्धनपुर निवासी अजय फौजी और सब्जी विक्रेता नगवा के राज नारायण और उसके बेटे समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा नेता को तलाश रही पुलिस बताया जा रहा है कि कि सपा नेता अजय फौजी को पुलिस तेजी से तलाश रही है। टमाटर के लिए बाउंसर का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये भी पढ़ें : पिता के थप्पड़ पर बेटी ने लांघी मर्यादा, युवकों ने किया गैंगरेप, FIR.. पुलिस ने देर शाम सब्जी विक्रेता को हिरासत में ले लिया था। उधर, मामले में अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सपा पदाधिका...