Monday, June 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

Banda City: Youth protest against felling of green trees

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध हो रहा है। पल्हरी रोड पर स्थानीय लोगों के साथ पूर्व छात्र नेताओं ने पेड़ों को काटने का विरोध किया। लोगों ने मांग की है कि पेड़ों को काटने पर रोक लगनी चाहिए। ताकि बांदा को कोई पर्यावरण खतरा न हो। लोगों ने कहा कि पहले ही बांदा का तापमान इतना बढ़ा हुआ है।

पल्हरी रोड पर पेड़ों की कटान का विरोध

इन लोगों का कहना है कि बांदा शहर के पल्हरी रोड पर 80-80 साल पुराने बरगद, नीम-पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। सभी ने घेरा बनाकर पेड़ों को काटने का विरोध किया है।

Banda City: Youth protest against felling of green trees

दरअसल, शहर की पल्हरी रोड पर शनिवार को लगभग 80-80 साल पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। स्थानीय निवासी शिवम निगम का कहना है कि अधिकारी कहते हैं कि पेड़ों को काटने के आदेश नहीं दिए।

ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी का बड़ा योग संदेश..

बाद में लेबर और ठेकेदार पेड़ काटने आ जाते हैं। हरे-भरे वृक्षों को काटा जा रहा है। रितेश त्रिपाठी, छात्र नेता अमित और शमशेर यादव और लव सिन्हा, शैलेंद्र वर्मा, दीपक, अरविंद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत 

बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत

बांदा में पेयजल जलसंकट को लेकर ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी