Sunday, June 7सही समय पर सच्ची खबर...

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

murder case of Kaushalya of Banda in Haridwar

समरनीति न्यूज, लखनऊ: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। शादीशुदा कौशल्या की मौत का कारण प्रेमी पर शादी का दबाव डालना बना। बताते हैं कि कौशल्या युवक पर शादी का दबाव डाल रही थी। परेशान होकर युवक अपने रिश्तेदारों के साथ कौशल्या की हरिद्वार ले जाकर हत्या कर दी। तीनों लोग शव को वहीं फेंककर चले आए।

पुलिस को बुरी हालत में मिला था महिला का शव

murder case of Kaushalya of Banda in Haridwar

पुलिस को एक सड़ा हुई हालत में अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने काफी प्रयास और गहन जांच की। इसके बाद हत्यारों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार किया।

प्रेसवार्ता में SSP ने दी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी

murder case of Kaushalya of Banda in Haridwar

जानकारी के अनुसार, रविवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बांदा की कौशल्या की हत्या का पूरा खुलासा किया।

चुनौतियां: शव की पहचान और हत्यारों तक पहुंचना

murder case of Kaushalya of Banda in Haridwar

उन्होंने बताया कि 10 मई को चंडी देवी मंदिर के रोपवे के पास झाड़ियों में अज्ञात महिला का नग्न शव मिला था। चेहरा बुरी तरह बिगड़ चुका था। शव के पास से दो कुंडल, टूटा हुआ मंगलसूत्र, सफेद गमछा और महिला के गले में कसा ब्लाउज मिला था। जांच में महिला के हाथों में बने टैटू से पुलिस को खास सुराग मिले।

महिला के हाथों पर बने टैटू से मिला अहम सुराग

दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में कौशल्या और एक गमले का चिन्ह बना था। बाएं हाथ पर दिल के आकार में केआर, हथेली के पीछे ओम का निशान था। इसके बाद पुलिस ने कौशल्या नाम की 1664 गुमशुदा महिलाओं का रिकार्ड खंगाला।

8 मई की रात के CCTV फुटैज से आगे बढ़ी जांच

8 मई की रात थोड़ा सा फुटेज मिला। इसमें तीन पुरुषों के साथ एक महिला जाती हुई दिखाई दी। बाद में जब तीनों पुरुष वापस लौटे तो महिला उनके साथ नहीं थी। किसी तरह पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी रामप्रकाश उर्फ गोविंदा के कौशल्या से अवैध प्रेम संबंध का पता चला।

शादीशुदा होने के बावजूद बना रही थी शादी का दबाव

रामप्रकाश पहले से शादीशुदा था। फिर भी कौशल्या उस पर शादी दबाव बना रही थी। परेशान होकर उसने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ कौशल्या को चंडी देवी के दर्शन के बहाने हरिद्वार बुलाया।

तीनों हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपियों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्योड़ीबाबा के रामप्रकाश उर्फ गोविंदा पुत्र राजा, राकेश तथा काहला गंछा निवासी छेदीलाल के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल