Monday, June 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत

three friends died in horrific accident on BundelkhandExpressway
डीआईजी राजेश एस. घटनास्थल का मुआयना करते

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रविवार देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शवों को कब्जे में लिया है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। चित्रकूटधाम के डीआईजी राजेश एस. ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

बाइक के परखच्चे उड़े- तेज रफ्तार बनी कारण

three friends died in horrific accident on BundelkhandExpressway

हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान संजय पुत्र रामकृपाल (30), रामबाबू पुत्र रामकुमार पटेल (35) और अरविंद पुत्र लालवा रैकवार (35) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर

तीनों ही युवक बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के रहने वाले थे। हादसा रविवार रात लगभग 12 बजे के आसपास हुआ। बताते हैं कि युवक चित्रकूट जा रहे थे।

three friends died in horrific accident on BundelkhandExpressway

सीओ यातायात सौरभ सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

तीन लोगों की मौत से परिवारों में कोहराम

three friends died in horrific accident on BundelkhandExpressway

पुलिस का कहना है कि हादसे में बाइक अज्ञात वाहन से टकराई है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाएगी।

उधर, हादसे की जानकारी पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों मृतकों के परिजन हादसे से बेहाल हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर-बांदा-जालौन: फिर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा-मामा की मौत-भांजा गंभीर

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, बेटी की मौत-मां गंभीर, बाबा को भी..

बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर

बांदा SP की बड़ी कार्रवाई, थाने में हत्या मामले में SO समेत 3 लाइन हाजिर-कई के तबादले