बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रविवार देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शवों को कब्जे में लिया है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। चित्रकूटधाम के डीआईजी राजेश एस. ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
बाइक के परखच्चे उड़े- तेज रफ्तार बनी कारण
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान संजय पुत्र रामकृपाल (30), रामबाबू पुत्र रामकुमार पटेल (35) और अरविंद पुत्र लालवा रैकवार (35) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर
तीनों ही युवक बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के रह...
