
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मामा की दुखद मौत हो गई। वहीं भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिंसडा टोल प्लाजा के पास हुआ। बताते हैं कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चित्रकूट से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के टोडरपुर गांव के महेश्वरीदीन (55) शुक्रवार को भांजे राजेश (38) के साथ बाइक से जा रहे थे। बताते हैं दोनों चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन करके घर लौट रहे थे।

मृतक के बेटे रामजी का कहना है कि उनके पिता के साथ उनके भांजे राजेश निवासी जालौन भी थे। दोनों अमावस्या पर चित्रकूटधाम में दर्शन करने गए थे।
ये भी पढ़ें: हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में लोन के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा
शनिवार सुबह दर्शन कर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बांदा के बिसंडा टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गए। बताते हैं कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर दूर गिरे। जानकारी होने पर यूपीडा की टीम ने उठाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने महेश्वरीदीन को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..
वहीं घायल राजेश को इलाज के लिए बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। घटना के पत्नी विद्यादेवी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर
बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत
दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..
हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में लोन के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा
बांदा शहर में स्कूटी से छिनैती, कालूकुआं-अलीगंज के दो युवक हुए गिरफ्तार
