Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..

Two children drowned in Ken River in Banda
केन नदी में डूबे बच्चों की तलाश मे बचाव कार्य।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में नहाने गए दो बच्चे केन नदी में डूब गए। बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कराई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश में बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दोनों की ही दुखद मौत हो गई है। दोनों क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले थे।

क्योटरा के रहने वाले थे दोनों ही बच्चे

Two children drowned in Ken River in Banda

जानकारी के अनुसार, बबलू अनुरागी अपने परिवार के साथ शहर के क्योटरा मोहल्ले में अविनाश कुमार के मकान में किराए पर रहते हैं। आज शुक्रवार दोपहर उनका 13वर्षीय पुत्र प्रिंस अपने छोटे भाई पीयूष (8) के साथ भूरागढ़ केन नदी में नहाने गए थे।

Two children drowned in Ken River in Banda
रोते-बिलखते परिजन।

नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादसा

साथ में उनके पड़ोसी अनुज (13) पुत्र राजबहादुर भी थे। केन नदी स्थित विर्सजन घाट पर ये लोग नहाने लगे। बताते हैं कि पीयूष नदी किनारे बैठे थे, जबकि प्रिंस और अनुज नदी में नहाने उतर गए।

Two children drowned in Ken River in Banda
केन नदी में डूबे बच्चों की तलाश मे बचाव कार्य।

तभी पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सरवन, संतोष, अजय नाम के युवक दौड़कर वहां पहुंचे। इन लोगों ने दोनों की नदी में तलाश की।

ये भी पढ़ें: ब्लैकमेलर प्रेमिका! बांदा में युवक ने की सुसाइड-लड़की के खिलाफ FIR

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कर्मचारी बुलाए गए। प्रिंस को निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम

मृतक की मां अंजना का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना कि प्रिंस कक्षा-6 में पढ़ते थे। दमकल के कर्मचारियों ने भी कांटा डालकर दूसरे बच्चे की तलाश शुरू की। दूसरे बालक अनुज को भी निकाला गया। मगर उसकी भी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में लोन के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा 

ब्लैकमेलर प्रेमिका! युवक ने की सुसाइड-लड़की के खिलाफ FIR

हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में लोन के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा

बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत