
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, राजधानी लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर और बीएससी की छात्रा का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया। ऑडियो में प्रोफेसर एक बीएससी फाइनल ईयर की को पेपर लीक करने का लालच दे रहा है। ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर परमजीत सिंह को यह कहते सुना जा रहा है कि ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है अब आकर..।’
छात्रा से बेहद अश्लील-भद्दी कर रहा था प्रोफेसर
ऑडियो में आगे प्रोफेसर छात्रा से फोन पर बेहद अमर्यादित, भद्दी और अश्लील बातें कर रहा है। इन बातों को यहां लिखा नहीं जा सकता है। फोन पर आरोपी प्रोफेसर बातों में छात्रा पर छुट्टी से पहले जल्दी आने और मिलने का दबाव बना रहा है।
ये भी पढ़ें: UP: अय्याश प्रोफेसर के छात्राओं संग 59 अश्लील Video वायरल, अच्छे नंबर-नौकरी का लालच देकर कांड..
बताते हैं कि छात्रा ने ही हिम्मत दिखाते हुए मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई। इस ऑडियो के वायरल होते ही पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। छात्रों ने प्रदर्शन किया है।
प्रोफेसर पर एफआईआर दर्ज, पुलिस हिरासत में..
मामला संज्ञान में आने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय ने थाना हसनगंज में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर कराई गई। देर शाम छात्रों ने लविवि में प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव करते हुए प्रदर्शन भी किया।
ये भी पढ़ें: बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..
पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देर शाम लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की तहरीर पर हसनगंज कोतवाली में एफआईआर हुई है। वाइस चांसलर (कुलपति) जेपी सैनी ने पूरे मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।
UP: अय्याश प्रोफेसर के छात्राओं संग 59 अश्लील Video वायरल, अच्छे नंबर-नौकरी का लालच देकर कांड..
महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
