‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..', राजधानी लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर और बीएससी की छात्रा का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया। ऑडियो में प्रोफेसर एक बीएससी फाइनल ईयर की को पेपर लीक करने का लालच दे रहा है। ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर परमजीत सिंह को यह कहते सुना जा रहा है कि 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है अब आकर..।'
छात्रा से बेहद अश्लील-भद्दी कर रहा था प्रोफेसर
ऑडियो में आगे प्रोफेसर छात्रा से फोन पर बेहद अमर्यादित, भद्दी और अश्लील बातें कर रहा है। इन बातों को यहां लिखा नहीं जा सकता है। फोन पर आरोपी प्रोफेसर बातों में छात्रा पर छुट्टी से पहले जल्दी आने और मिलने का दबाव बना रहा है।
ये भी पढ़ें: UP: अय्याश प्रोफेसर के...
