Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े

major blow of inflation-petrol-diesel prices increased

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पहले से ही आम आदमी की कमर तोड़ती महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल महंगे हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से लखनऊ समेत पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं हैं। महंगी गैस और किल्लत का सामना कर रहे लोगों को यह खबर और परेशान करने वाली है।

3 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

लखनऊ की बात करें तो पेट्रोल का दाम 2 रुपए 84 पैसा और डीजल की कीमत 3.01 रुपए महंगा हुआ है। पेट्रोल 97.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

वहीं सीएनजी भी महंगी हो गई है। राजधानी लखनऊ में सीएनजी के दाम दो रुपए बढ़ गए हैं। लखनऊ में अब सीएनजी 98 रुपए प्रति किलो हो गई है।

ये भी पढ़ें: महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

ऐसे में आम लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बताते चलें कि बीते कई वर्षों से लगातार बढ़ती महंगाई ने आम इंसान का जीना मुश्किल किया हुआ है।

महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

राजधानी में योगी-शाह की अहम बैठक-राजनीतक हलकों में चर्चाएं

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या?

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग