
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): राजधानी दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक हुई है। बताते हैं कि योगी-शाह की बैठक लगभग 30 मिनट से ज्यादा चली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि योगी-शाह की यह छोटी सी बैठक काफी अहम है। इसमें यूपी में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं हुईं। साथ ही संगठन में फेरबदल पर भी विचार-विमर्श हुआ। अब माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के विस्तार और फेरबदल पर भी चर्चा होगी।
इन मुद्दों को लेकर लग रहे कयास
बताते चलें कि यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद अब संगठन फेरबदल की तैयारी है। साथ ही निगमों और आयोगों के खाली पदों को भी भरा जाएगा।
ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी तरह से तैयारियों में जुटी है। सपा के पीडीए फॉर्मूले को लेकर बीजेपी बेहद सतर्क है।
ये भी पढ़ें: यूपी मौसम अलर्ट- प्रदेश में आज 38 जिलों में तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने जिले का हाल
इसका असर हाल में हुए कैबिनेट विस्तार में भी देखने को मिला। बता दें कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत यूपी में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 60 मंत्रियों बन सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले यूपी में कुल 54 मंत्री थे। अब 6 और शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह
UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..
कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति
यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह
