Thursday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

CBSE 12th Result SonakshiGoyal from Kanpur becomes national topper

वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज बुधवार 13 मई को जारी हुआ है। कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इतिहास रच दिया है।

चार विषयों में 100 में 100 नंबर

कानपुर सर्वोदय नगर की रहने वाली सोनाक्षी गोयल 99.6% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बन गई हैं। उनकी इस सफलता से घर से लेकर स्कूल तक खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या?

सोनाक्षी ने केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक जैसे चारों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं।

डाॅक्टर बनना चाहती हैं सोनाक्षी

सोनाक्षी का कहना है कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में कुल 85.20% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यह बीते वर्ष की अपेक्षा 3% कम रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर 

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या?

यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर