Sunday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: खुशियां पलभर में मातम में बदलीं-शादी में गया युवक नहर में डूबा

A 21-year-old youth drowned in a canal in Banda
नवदीप (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। दरअसल, शादी में गया युवक नहाते समय नहर में डूब गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। यह दुखद घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक युवक बबेरू का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रिश्तेदारी में शादी में गए थे नवदीप

बताते चलें कि शुक्रवार को दो बच्चों की बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इस दुखद घटना लोग भूले नहीं थे। इसी बीच आज एक 21 वर्षीय युवक की नहाते समय नहर में डूबने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बांदा में प्रधानों का प्रदर्शन, इन मांगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

जानकारी के अनुसार, बबेरू के टोला कला गांव के जगदेव के बेटे नवदीप (21) गुरुवार को अपने रिश्तेदारी में शादी में गए थे। शादी बांदा के ही बिसंडा क्षेत्र के भुराने गांव में थी।

ये भी पढ़ें: ब्लैकमेलर प्रेमिका! बांदा युवक ने की सुसाइड-लड़की के खिलाफ FIR

बताते हैं कि शाम को नवदीप गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि वहां पैर फिसलने से वह डूब गए। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में स्कूटी से छिनैती, कालूकुआं-अलीगंज के दो युवक हुए गिरफ्तार

आज शनिवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को उनका शव नहर में उतराता दिखाई दिया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..

बांदा शहर में स्कूटी से छिनैती, कालूकुआं-अलीगंज के दो युवक हुए गिरफ्तार

हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में लोन के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा