
समरनीति न्यूज, लखनऊ-झांसी: पूरे यूपी में आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर झांसी में रहे। झांसी में योग अभ्यास के जरिए सीएम योगी ने योग संदेश दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ रखी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर हैं मुख्यमंत्री

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा पूरे प्रदेश में ‘योग से निरोग’ के जरिए जन-जन को जोड़ने की कोशिश कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ योग किया।

डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी तरह पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राज्यपाल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने भी किया योग
आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..
कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार
यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार
यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां
