Saturday, June 20सही समय पर सच्ची खबर...

आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..

in UP Now two days holiday on Ram Navami-decision of cm Yogi

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सीएम योगी आज से बुंदेलखंड में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों का दौरा करेंगे। 20 और 21 जून को सीएम योगी बुंदेलखंड में रहेंगे। अपने दो बुंदेलखंड दौरे में सीएम योगी आज शनिवार रात्रि झांसी में विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग भी करेंगे।

यह है सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम

सीएम योगी राजकीय वायुयान से आज शनिवार सुबह 10:10 बजे दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। लगभग 1 घंटे तक वहां रुकेंगे। मां दतिया के दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 10:50 बजे हवाई पट्टी दतिया लौटेंगे।

ललितपुर में भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

फिर हेलीकॉप्टर से 11:20 बजे ललितपुर जाएंगे। ललितपुर के तुवन में मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वहीं मैदान में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहां से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से झांसी पहुंचेंगे।

झांसी में रात्रि विश्राम फिर हमीरपुर दौरा

झांसी पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरेगा। वहां से सीधे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। वहां विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम को झांसी मंडल के चार जिलों का विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

झांसी में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह 5:55 बजे किले की तलहटी स्थित गांधी भवन के पास मैदान में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद महोबा रवाना हो जाएंगे। महोबा से सीएम योगी का हमीरपुर के राठ जाने का भी कार्यक्रम है।

यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील