Friday, June 19सही समय पर सच्ची खबर...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

CMYogi's first statement on Ram Mandir offering theft case Says in Ayodhya

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच आज शुक्रवार को सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पहला बयान भी दिया। सीएम योगी ने कहा कि हमने एसआईटी गठित की है। जांच में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होगा। सीएम योगी ने साफ कहा कि दोषी चाहे कोई हो, वो बचेगा नहीं। मामले में पहला बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने साफ और सख्त संदेश दे दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, दोषी चाहे कोई भी हो, वो बचेगा नहीं

साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में अगर किसी के पास कोई सबूत है तो एसआईटी को दे दीजिए। जांच हो रही है।

ये भी पढ़ें: उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि  15 दिन और रुक जाइये, जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। कहा कि मामले में दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

CMYogi's first statement on Ram Mandir offering theft case Says in Ayodhya

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने 500 साल प्रभु श्री राम के मंदिर के लिए मर्यादित रहकर संघर्ष किया है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi बोले, सनातन के लिए सिख गुरुओं के बलिदान अविस्मरणीय

इसलिए 15 दिन और इंतजार कर लीजिए। एसआईटी जांच रिपोर्ट आ जाएगी। दोषी कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना भी साधा। कहा कि जो लोग पहले रामभक्तों पर लाठी-गोलियां चलवाते थे। वे लोग आज उपदेश दे रहे हैं।

290 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 290 करोड़ से अधिक की लागत की 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील

साथ ही जैन साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की उपस्थिति में आयोजित भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’

“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi बोले, सनातन के लिए सिख गुरुओं के बलिदान अविस्मरणीय

सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील

यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां