Friday, June 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे

Big announcement by CM Yogi

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन ने यूपी के एक खनिज अधिकारी को अवैध खनिज परिवहन मामले में सस्पेंड कर दिया है। जांच के बाद कुशीनगर के खनिज अधिकारी अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इस कार्रवाई से कुशीनगर समेत अन्य जिलों के खनिज महकमों में भी हड़कंप मच गया है।

संबंधित धनराशि की वसूली के भी निर्देश

जानकारी के अनुसार, समीक्षा तथा डीएम और वरिष्ठ खान अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है। जांच में पाया गया कि अवैध खनिज परिवहन के एक मामले में हेरफेर हुई है।

ये भी पढ़ें: Sitapur : महिला खनिज अधिकारी से छेड़छाड़, मुख्य आरोपी फरार..3 गिरफ्तार

दरअसल, आरोप थे कि चालानों और नोटिसों को खान अधिकारी अभिषेक ने बिना किसी वैध आधार के ही निरस्त किया था।

ward boy was suspended for drunken behavior while on duty in Banda

तथ्यों और जांच निष्कर्षों पर खनिज अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

खनिज अधिकारी को निलंबित करते हुए संबंधित धनराशि की नियमानुसार वसूली के निर्देश दिए गए हैं। उधर, इस कार्रवाई से खनिज विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताते चलें कि अवैध खनन को खनिज विभाग के अधिकारियों पर अक्सर आरोप लगते हैं। शासन स्तर से जांच में आरोप सही भी पाए जाते हैं। बुंदेलखंड में भी अवैध खनन के आरोपों को लेकर इस समय मामला काफी गर्म है।

ये भी पढ़ें: जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर  

यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम

यूपी में पत्नी की मौत की खबर सुन कोलकाता में फौजी पति ने की सुसाइड

उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड