Thursday, June 18सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में पत्नी की मौत की खबर सुन कोलकाता में फौजी पति ने की सुसाइड

Unnao: Fauzi Husband Wife Suicide

समरनीति न्यूज, उन्नाव: यूपी में हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है। पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने उन्नाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर महिला के फौजी पति ने कलकत्ता में सुसाइड कर ली। फौजी पति-पत्नी की सुसाइड के इस दुखद घटनाक्रम से परिवार में कोहराम मच गया। फौजी पति-पत्नी की सुसाइड ने सभी को झकझोर दिया। घटना से परिवार व आसपास के लोग भी दुखी हैं।

पत्नी ने उन्नाव में तो पति ने कलकत्ता में दी जान

जानकारी के अनुसार, उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में दांदामऊ गांव के शैलेंद्र पांडे (40) भारतीय सेना में तैनात थे।

ये भी पढ़ें: यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

इस समय वह कोलकाता में तैनात थे। बताते हैं कि लगभग 12 साल पहले उनकी शादी कानपुर की रहने वाली 38 वर्षीय साधना से हुई थी।

परिवार में दो छोटे बच्चे, माता-पिता का साया उठा

परिवार में दो बच्चे हैं। दोनों की उम्र 7 वर्ष से भी कम है।

ये भी पढ़ें: बरेली में चाइनीज मांझा से कटा मंत्री के भतीजे का गला, हालत गंभीर

बताते हैं कि मंगलवार रात साधना पांडे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी से परिवार में हड़कंप मच गया।

पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह सके शैलेंद्र पांडे

उधर, उनके पति शैलेंद्र पांडे को जब पत्नी की मौत की सूचना मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बताते हैं कि शैलेंद्र ने भी सुसाइड कर ली। मृतका साधना के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले में पुलिस ने कही यह बात

उधर, उन्नाव के बीघापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है।

ये भी पढ़ें: वरिष्ठ आईएएस अर्चना अग्रवाल बनीं राजस्व परिषद की अध्यक्ष

पत्नी की मौत की सूचना पर पति ने भी जान दे दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार

यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

बरेली में चाइनीज मांझा से कटा मंत्री के भतीजे का गला, हालत गंभीर

वरिष्ठ आईएएस अर्चना अग्रवाल बनीं राजस्व परिषद की अध्यक्ष