Wednesday, June 17सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

UP: Female BSA Shalini Srivastava arrested

समरनीति न्यूज, लखनऊ: शिक्षक सुसाइड केस में फरार बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार हो गई हैं। बताते हैं कि पुलिस ने पूर्व बीएसएस शालिनी श्रीवास्तव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गोरखपुर में शिक्षक शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड मामले में यह कार्रवाई हुई है। शालिनी श्रीवास्तव 22 फरवरी 2026 को एफआईआर होने के बाद से ही फरार थीं। कोर्ट से भी उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका था। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने गिरफ्तारी पर ईनाम भी घोषित किया था।

निलंबित लिपिक अब भी पुलिस पकड़ से बाहर

हालांकि, मामले में दूसरा निलंबित लिपिक संजीव सिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताते चलें कि कुशीनगर के हरैया बुजुर्ग गांव के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 21 फरवरी सुसाइड की थी। उन्होंने गुलरिहा क्षेत्र में स्थित भाई के घर में फांसी लगाई थी।

ये भी पढ़ें: UP : दो बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, लापरवाही पर निदेशालय सख्त

अगले दिन 22 फरवरी को उनकी पत्नी ने गुलरिहा थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर गंभीर आरोप थे।

यह था पूरा मामला

दोनों पर आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के नाम पर तीन शिक्षकों से 16-16 लाख मांगे गए थे। इस व्यवस्था में बुरी तरह से परेशान थे। आरोपियों की ओर से लगातार मांग को लेकर मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी।

पुलिस जांच में मृतक शिक्षक की जेब से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला था। मृतक शिक्षक ने तत्कालीन बीएसए शालिनी और लिपिक को मौत का जिम्मेदार बताया था।

ये भी पढ़ें: UP : दो बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, लापरवाही पर निदेशालय सख्त

मामले में एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि निलंबित बीएसए गिरफ्तार हो चुकी हैं। निलंबित लिपिक की तलाश में दबिश जारी हैं। जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा।

बताते चलें कि मामले ने काफी तूल पकड़ा था। पुलिस लगातार बीएसए की तलाश में दबिश दे रही थी।

लेकिन फरार बीएसए का कुछ पता नहीं चल रहा था। आखिरकार उसके फोन की लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर शालिनी श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार

यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार

यूपी में इस जिले में डिप्टी CMO रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार