
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक डिप्टी CMO को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामला इटावा जिले का है। इटावा के डिप्टी CMO अल्ट्रासाउंड क्लीनिक की अनुमति देने के लिए 55 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस कानपुर सेक्टर की ट्रैप टीम ने इटावा डिप्टी CMO को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डिप्टी सीएमओ के गिरफ्तार होने से हड़कंप मच गया।
विजिलेंस की कार्रवाई से स्वास्थ विभाग में हड़कंप
इटावा के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव को 55 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि 4 जून 2026 को उन्हें एक व्यक्ति से इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत करने वाले व्यक्ति ने रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद विजिलेंस टीम कार्रवाई में जुटी।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार
उसका कहना था कि उसने पत्नी के नाम से अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने के लिए आवेदन किया था। फाइल आगे बढ़ाने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव 55 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।
आज विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ को रंगे हाथ रिश्वते लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इटावा के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा रहा।
ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार
यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
