
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से ऑटो चालक ने रेप का प्रयास किया। दोनों युवतियों ने हैवान ऑटो चालक हसीब का जबरदस्त विरोध किया। शोर मचाने पर एक राहगीर मदद को दौड़ा तो आरोपी भाग गया। एनकाउंटर में पुलिस ने रेप का प्रयास करने वाले आरोपी हसीब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवतियों को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए लखीमपुर से रायबरेली जाना था।
लखीमपुर खीरी से रायबरेली जा रही थीं परीक्षा देने
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले की दो युवतियां सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए रायबरेली जा रही थीं। दोनों ट्रेन से चार बाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के अनुसार, आलमबाग बस अड्डे के लिए दोनों युवतियां ऑटो में बैठीं।
हरदोई के कछौना का रहने वाला है आरोपी हसीब
दोनों अभ्यर्थियों का कहना है कि शॉर्टकट का बहाना बनाकर चालक हसीब दोनों को पारा के डॉक्टरखेड़ा लेकर पहुंचा। वहां दोनों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। फिर दुष्कर्म का प्रयास भी किया। दोनों युवतियों के जबरदस्त विरोध के आगे नाकाम रहा। आरोपी ने विरोध पर एक युवती को बाल पकड़कर पीटा भी।
ये भी पढ़ें: छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात
युवतियों ने शोर मचाया तो एक राहगीर मदद को दौड़ा। राहगीर को आता देख आरोपी ऑटो लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवतियों ने पूरी बात बताई। साथ ही परीक्षा में देरी होने की बात कहकर युवतियां रो पड़ीं।
पुलिस ने जाकर दिलाई परीक्षा, आरोपी गिरफ्तार
दोनों को परीक्षा दिलाने रायबरेली ले गई। रायबरेली से परीक्षा देकर पुलिस के साथ दोनों युवतियां पारा थाने पहुंचीं। वहां युवतियों ने पारा थाने में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने 30 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की।
ये भी पढ़ें: महोबा: छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल
डीसीपी ने बताया कि देर रात पुलिस को आरोपी के मुन्नूखेड़ा में होने की सूचना मिली। फिर चेकिंग के दौरान पुलिस के रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने ऑटो भगाते हुए पुलिस टीम पर गोली चला दी।
पहले भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका हसीब
लेकिन जवाबी फायरिंग में पैर में पुलिस की गोली पड़ी। बताते हैं कि गोली लगते ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे घायल हालत में पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया।
ये भी पढ़ें: ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
पूछताछ में आरोपी हसीब ने पुलिस को बताया कि 2024 में उसने हरदोई के संडीला में एक युवती से रेप किया था। इस मामले में भी वह जेल जा चुका है। गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण
हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण
