
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ मुख्यमंत्री योगी ने क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब मौसम बदलाव की और सटीक जानकारी समय से मिल सकेगी। कई जिलों में ऑटोमैटिक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र में अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब प्राकृतिक आपदाओं में नुकसान कम होगा।
सीएम योगी बोले, आपदाओं से होने वाला नुकसान होगा कम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह मौसम विज्ञान केंद्र किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देगा। इससे आकाशीय बिजली, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Good News: चित्रकूट स्टेडियम में 11.90 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते वर्षों में मौसम पूर्वानुमान की सटीकता में सुधार हुआ है। अब अर्ली वार्निंग सिस्टम से मोबाइल पर आंधी-तूफान, बारिश-बिजली के अलर्ट 3 घंटे पहले भेजे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 450 ऑटोमेटिक मौसम केंद्र स्थापित हो चुके हैं। साथ ही 2000 ऑटोमेटिक रेनगेज स्थापित हुए हैं। वहीं लखनऊ, झांसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और वाराणसी में एक्स बैंड डॉप्लर वेदर रडार लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण
सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता, युवाओं से अपील
Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’
बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..
दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे
