Sunday, July 26सही समय पर सच्ची खबर...

अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट

storm alert in up

समरनीति न्यूज, लखनऊ: अभी यूपी में आंधी का दौर थमने वाला नहीं है। गुरुवार देर रात शुरू हुआ तेज आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि यूपी में 29 और 30 को भी कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी।

अबकी बार 100 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

इतना ही नहीं अबकी बार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की आशंका है। बताते चलें कि गुरुवार रात यूपी के बुंदेलखंड, कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी और मुरादाबाद समेत कई जिलों में आंधी आई।

बुंदेलखंड, बदायूं-झांसी में जनजीवन अस्तव्यस्त

90 की स्पीड से चली तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इनमें सीतापुर, बदायूं और झांसी में ओले भी गिरने की खबरें हैं। वहीं बिजनौर, संभल, चित्रकूट, आगरा, गाजियाबाद व मथुरा में भी बारिश हुई है।

अब ताजा अलर्ट में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 और 30 मई को प्रदेश के कई जिलों में आंधी आएगी। साथ ही बारिश भी होगी। कुछ जिलों में 90 से 100 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं का दौर 31 मई तक ऐसे ही जारी रहेगी।

यूपी के इन जिलों में आंधी का रेड अलर्ट

यूपी के बांदा, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, बिजनौर, अमरोहा, कौशांबी, जालौन, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, हरदोई, हमीरपुर, भदोही, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, सहारनपुर, कन्नौज, ललितपुर, कानपुर देहात, संभल, उन्नाव, रायबरेली, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, बदायूं, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा।

ये भी पढ़ेें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे