Friday, May 29सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

Six killed in Hamirpur bridge collapse

समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग पुल के नीचे दबे हुए हैं। मृतकों में चार लोग बांदा जिले के भूरागढ़ और चिल्ला के रहने वाले हैं। मौके पर आधिकारियों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया है। पुल के नीचे फंसे 3 लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हमीरपुर के मवई जार में हो रहा है पुल का निर्माण

दरअसल, हमीरपुर में मवई जार को कुरारा से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बीती देर रात यह पुल ढह गया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि पुल किन कारणों के चलते ढहा है। मृतकों में चार बांदा जिले के रहने वाले हैं। वहीं मलबे में फंसे तीन युवक भी बांदा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुल ढहने से इन लोगों की हुई मौत

  1. – लोकेंद्र निषाद (22) निवासी चिल्ला, बांदा।
  2. – कुलदीप (20) निषाद निवासी चिल्ला, बांदा।
  3. – सावंत यादव (25) निवासी भूरागढ़, बांदा।
  4. – सभाजीत (30) निवासी भूरागढ़, बांदा।
  5. – पुष्पेंद्र सिंह (34) निवासी स्वासा खुर्द, ललपुर हमीरपुर।
  6. – राजेश पाल (42) निवासी अचपुरा, ललपुर हमीरपुर।

ये लोग मलबे में दबे बताए जा रहे

  1. अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा
  2. कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा
  3. राजेश निषाद नरैनी बांदा

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत

बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत