Wednesday, May 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत

Five killed in a horrific accident in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में आज बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र में खुरहंड गांव की ओर से जा रहे खनन के ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को रौंद दिया। इसके बाद आगे जा रहे ई-रिक्शा को रौंद डाला। ई-रिक्शा सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में रिटायर्ड शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। देर शाम तक जाम लगा रहा। डीआईजी राजेश एस., डीएम अमित आसेरी, एएएसपी शिवराज ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया।

कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने लगाया जाम

Five killed in a horrific accident in Banda
जाम लगाए भीड़ को समझाते डीआईजी राजेश एस.।

घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। जानकारी के अनुसार, बिसंडा के घूरी गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर प्रसाद (62) बुधवार को अपनी पेंशन के काम से बीआरसी बिसंडा गए थे।

Five killed in a horrific accident in Banda
भीड़ को समझाते बांदा के डीएम अमित आसेरी।

वहां से शाम लगभग साढ़े 5 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। लोगों का कहना है कि बिसंडा मुख्य मार्ग पर गिरवां के खुरहंड गांव की ओर से बालू लादकर जा रहे ओवरलोड ट्राला (बड़े ट्रक) ने नहर पुल बांदा रोड पर उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा RTO विभाग

मौके पर ही सेवानिवृत शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि बाइक सवार कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करने का प्रयास किया। चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए ट्रक दौड़ा दिया।

Five killed in a horrific accident in Banda
घटनास्थल पर मौजूद एएसपी व अन्य अधिकारी।

ई-रिक्शा सवार घायलों का चल रहा इलाज

इसके बाद ट्रक ने ओरन रोड पर नाथू तालाब के पास ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ई-रिक्शे में सवार छह लोगों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। दो को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों में ई-रिक्शा सवार ये लोग शामिल..

Five killed in a horrific accident in Banda
मौके पर मौजूद पुलिस व भीड़।

बताते हैं कि ई-रिक्शा सवार मुबीन (40), शहबाज (10), ममता (48), ई रिक्शा चालक राकेश (50) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सोहनलाल (50) और उनकी पत्नी बौरी (48), बेटी शिवकली (17) तथा शबाना (40), साफिया (3 माह) घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर जमा भीड़ का कहना था कि बालू लदा खनन का ट्रक ओवरलोड था। यह भी हादसे की वजह है।

ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन! 

बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!