
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में महिला दरोगा से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पहले पुलिस ने अपनी ही महिला दरोगा की रिपोर्ट लिखने में ढिलाई बरती। इसके बाद गुरुवार को महिला दरोगा लखनऊ में पारा थाना परिजनों और किसान यूनियन के साथ पहुंचीं। वहां काफी देर तक हंगामा हुआ।
हंगामे के बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
ससुर और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाते हुए महिला दरोगा बेहोश भी हो गई। बात बढ़ते देख पुलिस ने ससुर, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर बहू (महिला दरोगा) के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखी।
प्रयागराज में तैनात पीड़ित दरोगा
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में तैनात महिला दरोगा की शादी बीते वर्ष पारा के रहने वाले एक युवक से हुई थी। महिला दरोगा का कहना है कि शादी के बाद ससुर, पति आदि जातिसूचक टिप्पणियां करने लगे। फिर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहे थे।
ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे
महिला दरोगा का कहना है कि ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। फिर चूहे मारने की दबा खिलाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता का कहना है कि उनके पिता जब ससुराल पहुंचे तो मारपीट की गई।
धमकियां भी दी गईं। महिला दरोगा आरोप है कि चार दिन पहले थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
ये भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..
इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया। महिला दरोगा ने थाने के पुलिस कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। विरोध करते-करते महिला दरोगा बेहोश भी हो गईं।
उधर, इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामला पूरे महकमे में चर्चा का विषय बना है।
ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे
हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे
बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..
