
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर पहुंच गया। एसपी हापुड़ ने मामले में 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताते हैं कि परीक्षार्थी अंडरवियर में फोन छिपाकर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र तक ले गया। हालांकि, बाद में पकड़ा गया। एसपी हापुड़ ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में लगे 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अभ्यर्थी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हापुड़ में पिलखुवा का मामला
जानकारी के अनुसार, हापुड़ में पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज केंद्र में अमरोहा का अभ्यर्थी यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने पहुंचा। बताते हैं कि अभ्यर्थी सचिन जांच टीम को चकमा देकर अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र में ले पहुंचा।
ये भी पढ़ें: UP : महिला दरोगा से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, एएसपी बोले-खुलासे के करीब पुलिस
फिर लघुशंका की बात कहकर शौचालय गया। काफी देर नहीं लौटा तो स्टाफ को शक हुआ। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। घटना से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: यूपी: महिला दरोगा से दुष्कर्म, ससुर पर गंभीर आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
मामले में एसपी हापुड़ ने लापरवाही पर 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें दो दरोगा भी शामिल हैं। वहीं आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को आईं युवतियों से रेप का प्रयास, एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को आईं युवतियों से रेप का प्रयास, एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार
यूपी: महिला दरोगा से दुष्कर्म, ससुर पर गंभीर आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
