
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जेल में नए जेलर और डिप्टी जेलर ने कार्यभार संभाल लिया है। एक डिप्टी जेलर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। बताते चलें कि बांदा जेल से तबादला पाॅलिसी के तहत दो डिप्टी जेलर और 15 जेल वार्डरों के तबादले हुए थे। एक डिप्टी जेलर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। बांदा जेल में नए जेलर सीतापुर से स्थानांतरित होकर आए हैं। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने यह जानकारी दी।
दो डिप्टी जेलर का हुआ था तबादला
इससे पहले बांदा जले से 15 जेल वार्डरों और दो डिप्टी जेलरों का दूसरी जेलों में तबादला किया गया है।
ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा जेल में बंदी ने लगाई फांसी-इस आरोप में था बंद
बताते चलें कि बांदा जेल प्रदेश में लंबे समय सुर्खियों में रही है। मुख्तार अंसारी और पश्चिमी यूपी के कई खतरनाक अपराधी इस जेल में बंद रहे हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्कता बरती गई है।
सीतापुर-श्रावस्ती से आए अधिकारी
सीतापुर जेल से स्थानांतरित होकर आए जेलर संतोष रावत ने भी बांदा जेल में कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं श्रावस्ती जिला जेल में तैनात डिप्टी जेलर रेखा ने भी ज्वाइन कर लिया है।
ये भी पढ़ें: बांदा SP की बड़ी कार्रवाई, थाने में हत्या मामले में SO समेत 3 लाइन हाजिर-कई के तबादले
डिप्टी जेलर रत्ना सिंह का महाराजगंज से बांदा जेल स्थानांतरण हुआ है। हालांकि, उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। दरअसल, प्रदेश की सबसे संवेदनशील मानी जाने वाली बांदा जेल हमेशा सुर्खियों में रहती है।
ये भी पढ़ें: UP: बांदा जेलर विक्रम सिंह यादव सस्पेंड, यह है मामला..
मिलिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक आलोक सिंह से, अद्भुत शख्सियत..
हत्या या आत्महत्या, बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव-ये आरोप..
UP : खाकी फिर दागदार, बांदा जेल में तैनात सिपाही मथुरा में अपहरण-फिरौती में गिरफ्तार
