Friday, June 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking: बांदा जेल में बंदी ने लगाई फांसी-इस आरोप में था बंद

UP Banda Jailer VikramSinghYadav suspended

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जेल में बीती रात एक बंदी ने फांसी लगा ली। बांदा जेल के गैस गोदाम में बंदी की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में निरुद्ध था बंदी

जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के अखरनपुरवा का अभिषेक (28) दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध था। बताते हैं कि बंदी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

कहा जा रहा है कि बीती रात विचाराधीन बंदी अभिषेक ने जेल के गैस गोदाम में जाकर फांसी लगा ली। घटना से जेल में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..

जेल सूत्रों का कहना है कि विचाराधीन बंदी अभिषेक सिंह को 11 मार्च 2026 को जेल लाया गया था। युवक पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई हुई थी।

ये भी पढ़ें: यूपी में इस जिले में डिप्टी CMO रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली।अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि बंदी ने यह कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में उम्र छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया  

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में उम्र छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया