
समरनीति न्यूज, कानपुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा कानपुर में साइबर थाने में हुआ है। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो के साथ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। सपा अधिवक्ता सभा के प्रवीण यादव ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत की।
कानपुर में 3 लोगों के खिलाफ नामजद केस
इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता प्रवीण यादव का कहना है कि भरत पटेल नाम के व्यक्ति की इंटरनेट मीडिया आइडी से पोस्ट की गई।
ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार
इसमें पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी के बारे में झूठी व तथ्यहीन बातें फैलाई गईं। साथ ही गलत फोटो भी वायरल की गई। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी के पूर्णकालिक DGP बने IPS राजीव कृष्ण-चार साल का इंतजार खत्म
उधर, साइबर सेल थाना प्रभारी सतीश यादव का कहना है कि तहरीर के आधार मुकदमा लिखा गया है। इसमें भरत पटेल, नागेश्वर सिंह और विनोद यादव के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’
अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’
यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार
‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
