पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा
समरनीति न्यूज, कानपुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा कानपुर में साइबर थाने में हुआ है। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो के साथ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। सपा अधिवक्ता सभा के प्रवीण यादव ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत की।
कानपुर में 3 लोगों के खिलाफ नामजद केस
इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता प्रवीण यादव का कहना है कि भरत पटेल नाम के व्यक्ति की इंटरनेट मीडिया आइडी से पोस्ट की गई।
ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार
इसमें पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी के बारे में झूठी व तथ्यहीन बातें फैलाई गईं। साथ ही गलत फोटो भी वायरल की गई। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।
...
