
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भीषण गर्मी में अवैध खनन के खिलाफ युवाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान भी मौजूद रहीं। बांदा में भीषण गर्मी का कारण अंधाधुंध अवैध खनन को ठहराया। 10 सूत्री ज्ञापन के जरिए डीएम से बांदा में बढ़ते तापमान को देखते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में युवा कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। इसके बाद अवैध खनन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठाया। फिर डीएम अमित आसेरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
मांग की है कि विशेषज्ञ समिति का गठन हो, जो बांदा के बढ़ते तापमान के कारणों का अध्ययन करे। साथ ही स्थिति पर नियंत्रण रखे। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
पोकलैंड मशीनों द्वारा बालू खनन बंद की भी मांग उठाई। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला, विनय निगम, लव सिन्हा, शैलेंद्र वर्मा, अभय प्रताप सिंह, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बताते चलें कि बीते अप्रैल-मई महीने में बांदा जिले का तापमान प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और एशिया में सबसे ज्यादा रह चुका है। ऐसे में यह बेहद चिंता का विषय है।
अखिलेश यादव ने लिखा था बांदा के नाम पत्र
तेजी से होते इस जलवायु परिवर्तन ने सभी को हैरान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पोस्ट करते हुए बांदा के नाम पत्र लिखकर इस मुद्दे पर जिले के लोगों को सचेत कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील
ये भी पढ़ें: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत
बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत
बांदा SP की बड़ी कार्रवाई, थाने में हत्या मामले में SO समेत 3 लाइन हाजिर-कई के तबादले
पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
