Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda DM

बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू

बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में महिला लेखपाल को ग्रामीणों से रूपए लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जाता है कि महिला लेखपाल का ग्रामीणों से रुपए लेते कथित वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। SDM ने 7 दिन में मांगी मामले की जांच रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने महिला लेखपाल संध्या सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही नायब तहसीलदार शिवदीप मिश्रा को मामले की जांच सौंपी है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट भी मांगी है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’ बताया जाता है कि अतर्रा तहसील क्षेत्र के गांव बल्लान के अंश डंगरा पुरवा में शनिवार को बारिश से नुकसान का सर्वे करने लेखपाल संध्या सिंह राजस्व टीम के साथ वहां गई थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: 40 साल...
बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार..

बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बांदा पुलिस ने डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक ID बनाकर रुपए मांगने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताते चलें की बांदा में डीएम व अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर रुपए मांगने का मामला सामने आया था। इसके बाद बांदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। राजस्थान का रहने वाला है गिरफ्तार अभियुक्त तभी से पुलिस मुख्य अपराधी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मुस्ताक पुत्र वसीर को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें: बांदा में दुखद घटना, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, अभिनव यादव, हेड कांस्टेबल आशीष शर्मा, मनीष मिश्रा शामिल रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाय...
जानिए कौन हैं बांदा के नए LDM, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

जानिए कौन हैं बांदा के नए LDM, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में नए अग्रणी बैंक मैनेजर (एलडीएम) ने चार्ज संभाला है। नए एलडीएम संगम लाल मिश्रा हैं। इससे पूर्व हमीरपुर में इसी पद पर कार्यरत थे। हमीरपुर से स्थानांतरण होने पर उन्होंने कार्यभार संभाला है। 'समरनीति न्यूज' ने नवागत एलडीएम से बातचीत कर उनकी प्राथमिकताओं को जाना। 'सुगमता से मिले ग्राहकों को ऋण' इंडियन बैंक में सेवारत वरिष्ठ प्रबंधक संगम लाल मिश्रा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता है कि लोगों को सुगमता से ऋण मिले। ताकि सरकारी योजनाओं में लोन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य हो। ये भी पढ़ें: खास खबर: युवा इन स्वरोजगार ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर संवारें भविष्य.. एलडीएम श्री मिश्रा ने कहा कि अकेले मुख्यमंत्री रोजगार योजना के जरिए युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य अबकी बार 1600 है। अब तक बैंक 370 लोगों को लोन उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष लक्ष्य को पूरा करने के...
बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) तथा जनपद स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बांदा डीएम श्री आसेरी ने बैंकर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ऋण योजनाओं की हुई समीक्षा सीडीओ अजय पांडे, आरबीआई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संगम लाल मिश्रा ने बैंकिंग उपलब्धियों एवं योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पेश की। शुरुआती तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट की डीएम ने समीक्षा की। साथ ही बैंकों को निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराएं। बैंकों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी https://samarneetinews.com/banda-villagers-protest-bad-roads...
बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बरगहनी गांव में विकास कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही बांदा डीएम को गांव में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बनी सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है। स्थलीय जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि इन विकास कार्यों की स्थलीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में हुए कथित घपले के खिलाफ नारेबाजी भी की। ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप  कहा कि गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हाल में हैं। गांव में नई सड़कों ...
बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण

बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आजादी का महापर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आयुक्त अजीत कुमार, डीएम अमित आसेरी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश के साथ उच्चाधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। वीर शहीदों को नमन किया। आयुक्त ने अधिकारियों को दिलाई एकता की शपथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। आयुक्त अजीत कुमार द्वारा आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई। डीएम अमित आसेरी ने अपने आवास एवं कार्यालय में तिरंगा फहराया। वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट.. ऐतिहासिक दुर्ग भूरागढ़ में वीर शहीदों को श्रद्ध...
हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

हम नहीं सुधरेंगे! IGRS में बांदा की रैंक ले डूबे 11 अधिकारी-DM ने रोका वेतन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: IGRS शिकायतों के निस्तारण में बांदा जिला प्रशासन की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर लुढ़क कर 44वें नंबर पर आ गई है। यह जुलाई माह की स्थिति है। इससे पहले जून माह में जिले की रैंकिंग 40वीं थी। बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी ने 11 अधिकारियों का वेतन रोका है। इससे पहले सुस्त कार्यशैली के चलते इन अधिकारियों से जवाब तलब किया था। स्पष्टीकरण भी मांगा था। डीएम अमित आसेरी हुए सख्त इसके बावजूद अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि जुलाई में रैंक और लुढ़क गई। अब जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए 11 अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। ये भी पढ़ें: कानपुर: बच्चा चोरी में SDO गिरफ्तार, ANM को 5 लाख देकर चुराया नवजात बताया जाता है कि जुलाई माह में बांदा जिले की आईजीआरएस शिकायतों के...
बांदा में बिना अनुमति बढ़ाया बिजली लोड, CM Yogi को भेजा ज्ञापन

बांदा में बिना अनुमति बढ़ाया बिजली लोड, CM Yogi को भेजा ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नयूज, बांदा: बांदा में बिजली विभाग उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड बिना अनुमति बढ़ा रहा है। इसे लेकर उपभोक्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है। आज सद्भावना विकास मंच ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग ने बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का बिजली लोड स्वतः बढ़ाया है। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने लगा है। कहा कि बिजली बिल पहले ही बढ़कर आने की शिकायतें हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बिना अनुमति बढ़ाया गया विद्युत लोड निरस्त किया जाए। ये भी पढ़ें: संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर  https://samarneetinews.com/banda-private-schools-closed-heavy-rain/...
संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर

संशोधित: बांदा में प्राइवेट स्कूल बंद-भारी बारिश के चलते प्रबंधन गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मौसम विभाग ने बांदा-बुंदेलखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा डीएम अमित आसेरी ने एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बारिश लगातार जारी है। इसलिए आज 6 अगस्त को ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने स्वयं बच्चों की छुट्टी करने का फैसला लिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को बुंदेलखंड के जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। झांसी, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ के प्रधानाचार्य राजकिशोरी द्विवेदी ने कहा कि बारिश को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की गई है। वहीं इंदिरानगर स्थित रामा देवी स्कूल के प्राधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि बारिश लगातार हो रही है। इसलिए आज स्कूल में बच्चों की छुट्टी की गई है। ये भी पढ़ें: ...
बांदा में ग्रामीणों का CM को ज्ञापन-उठाई यह मांग..

बांदा में ग्रामीणों का CM को ज्ञापन-उठाई यह मांग..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गुरेह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। ग्रामीणों ने श्रेणी-3 के कृषि पट्टों को बहाल करने और स्थायी स्वामित्व की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताई अपनी समस्याएं ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से वे इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। अब दूसरे मद में दर्ज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास कोई अन्य कृषि भूमि नहीं है। ज्ञापन सौंपने वालों में राम किशोर वर्मा, अशोक राही, पवन कुमार, अवधेश, अंगद, राम सिया, राम आसरे, जानकी प्रसाद, राजू, विजय बहादुर, गीता देवी, विजय कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/banda-police-arreste-8-gamblers-with-luxury-cars/  ...