Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग-डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

डीजे पर प्रतिबंध को बांदा डीएम कार्यालय में ज्ञापन देते लोग

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों और शादी-बारातों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठी है। राष्ट्रीय सेवक संघ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न आयोजनों में दिन में और देर रात तक डीजे और दूसरे तेज आवाज यंत्रों का उपयोग होता है।

तेज आवाज से परेशान होते मरीज और अन्य लोग

डीजे की तेज आवाज से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। बहुत से बुजुर्गों, छोटे बच्चों, छात्र-छात्राओं, मरीजों खासकर हृदय रोगियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार, मांगों को लेकर धरना

सभी लोगों ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस अवसर पर कृष्ण दत्त मिश्रा, अरविंद कुमार, राम बिहारी मिश्रा, रागनी गुप्ता, रत्नेश, अखिलेश अग्निहोत्री, महेश कीमतानी, लोकेश त्रिपाठी, रवींद्रनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: बेटे के जाने का गम सह नहीं पा रही मां संगीता-तिंदवारी बाइक हादसा 

बांदा में संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार, मांगों को लेकर धरना

बांदा: बेटे के जाने का गम सह नहीं पा रही मां संगीता-तिंदवारी बाइक हादसा