Tuesday, September 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में व्यापारियों ने UPI चार्ज के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन

बांदा डीएम कार्यालय में यूपीआई चार्च के विरोध में ज्ञापन देते व्यापारी

समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बैनर तले बांदा में व्यापारियों ने UPI चार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया है। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई चार्ज व्यापारियों के लिए कई व्यावहारिक समस्याओं और आर्थिक बोझ वाला है।

PM को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा

जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ ने कहा कि प्रस्तावित चार्ज से छोटे और फुटकर व्यापारियों के सामने काफी दिक्कतें आएंगी। साथ ही डिजिटल भुगतान को नुकसान पहुंचेगा। व्यापार मंडल के प्रचार मंत्री जेपी गुप्ता ने सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले का किया विरोध..

उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा विचार करना चाहिए। साथ ही न्यायपूर्ण व्यवस्था तैयार करनी चाहिए। इस दौरान व्यापारी विष्णु गुप्ता, जिला महामंत्री कमलेश कुमार, संतोष अनशनकारी, प्रेम गुप्ता, सुधीर तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, कमल गुप्ता, पंकज शिवहरे, रानू गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: सौम्य व्यक्तित्व की धनी IPS मेविस टाक को पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई

बांदा: सौम्य व्यक्तित्व की धनी IPS मेविस टाक को पुलिस परिवार ने दी भावुक विदाई

बांदा में व्यापारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले का किया विरोध..

यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..