बांदा में व्यापारियों ने UPI चार्ज के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बैनर तले बांदा में व्यापारियों ने UPI चार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया है। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई चार्ज व्यापारियों के लिए कई व्यावहारिक समस्याओं और आर्थिक बोझ वाला है।
PM को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा
जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ ने कहा कि प्रस्तावित चार्ज से छोटे और फुटकर व्यापारियों के सामने काफी दिक्कतें आएंगी। साथ ही डिजिटल भुगतान को नुकसान पहुंचेगा। व्यापार मंडल के प्रचार मंत्री जेपी गुप्ता ने सुझाव दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापारी नेताओं ने सरकार के इस फैसले का किया विरोध..
उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा विचार करना चाहिए। साथ ही न्यायपूर्ण व्यवस्था तैयार करनी चाहिए। इ...
