
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 3 सूत्रीय मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली मांग है कि पूरे जिले में किसानों के सामने उपजी खाद की समस्या दूर की जाए। किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। इस पर रोक लगाई जाए। कहा कि उनकी दूसरी मांग 31 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का शहादत दिवस है।

इंदिरा पार्क को 31 अक्टूबर से पहले ठीक कराने की मांग
इससे पहले इंदिरा पार्क के सुंदरीकरण का कार्य पूरा करते हुए उसकी सफाई कराई जाए। कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि इंदिरा पार्क के पास स्थित कूड़ाघर को किसी व्यक्ति को नियम विरुद्ध तरीके से अलाट कर दिया है। इसकी जांच कराई जाए।
ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल
कांग्रेसियों ने कहा कि ग्राम पंचायत गंछा के कैता पुरवा में हर घर जल योजना के अंतर्गत पेयजल नहीं है। टंकी बनी है और पाइप भी बिछे हैं, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं है। यही हाल परहन पुरवा का भी है।
ये भी पढ़ें: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी
कांग्रेस नेताओं ने इन जनसमस्याओं को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, पवन देवी कोरी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, मो. इदरीश, बल्देव वर्मा, संजय गुप्ता, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
बांदा: मंत्री रामकेश निषाद का दरोगा के खिलाफ धरना-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप
