Friday, April 17सही समय पर सच्ची खबर...

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

Extreme heat throughout UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला पूरे देशभर में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को सबसे ज्यादा गर्म रहा। बांदा का तापमान सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। देशभर में भीषण गर्मी में बांदा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान गर्मियों में देश में सबसे ज्यादा रहा हो।

झांसी-चित्रकूट और महोबा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए अलर्ट

यूपी में पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की जा चुकी है। साथ ही हीट वेव का अलर्ट भी है। अब बांदा, झांसी, चित्रकूट और महोबा जिलों समेत पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। दरअसल, गुरुवार को सुबह से ही बांदा जिले में गर्मी के तेवर देखने को मिले। रात का तापमान भी ज्यादा रहा।

ये भी पढ़ें: यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

प्रदेशभर में भीषण गर्मी को देखते हुए डाॅक्टर ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही 12 से 4 बजे के बीच घर से न निकलने की भी सलाह है। पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

बांदा जिले के साथ ही झांसी, महोबा और चित्रकूट जिलों में भी भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को पूरे देश में बांदा में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया।

टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश में बांदा में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: बांदा मेडिकल कॉलेज में हंगामा-डॉक्टर की बर्खास्तगी पर डाॅक्टरों का धरना 

यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

बांदा मेडिकल कॉलेज में हंगामा-डॉक्टर की बर्खास्तगी पर डाॅक्टरों का धरना

चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज